सुसाइड नोट ने उलझा दी मनीषा हत्याकांड की पूरी कहानी?, सनसनीखेज खुलासे से हर कोई हैरान

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Aug, 2025 04:07 PM

big in manisha murder case

भिवानी की महिला टीचर मनीषा की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस मामले में अब सुसाइड नोट भी मिला है। जिसने इस मामले को पूरी तरह से उलझा दिया है।

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी की महिला टीचर मनीषा की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस मामले में अब सुसाइड नोट भी मिला है। जिसने इस मामले को पूरी तरह से उलझा दिया है।हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह नोट मनीषा ने लिखा है या नहीं। शव मिलने  के 5 दिन बाद पुलिस ने कहा कि इस मामले में सुसाइड के एंगल से जांच हो रही है। हालांकि अभी रिपोर्ट आनी है, उसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का। 
PunjabKesari

बताया जा रहा है कि मनीषा 11 अगस्त को लापता हुई थी, उस दिन उसने जहरीला दवाई भी खरीदी थी। पुलिस ने दुकानदार के बयान भी लिए हैं। हालांकि अभी तक ये पुष्टि नहीं हुई है कि मनीषा ने ये दवाई खाई है या नहीं। इस मामले में हत्या पर संदेह बना हुआ है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और बोर्ड की रिपोर्ट आनी बाकि है तभी दवाई खाने को लेकर सच्चाई सामने आएगी। वहीं इस रिपोर्ट में यह भी सामने आएगा कि मनीषा की गला रेत कर हत्या की गई है या नहीं। इसका अभी कोई सबूत नहीं है। इन सभी पहलुओं पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है औऱ जल्द ही इस मामले में खुलासा हो सकता है। क्योंकि पुलिस काफी हद तक सबूत जुटाने में कामयाब रही है। 

PunjabKesari

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी और ढिगावा के एक प्ले स्कूल की टीचर मनीषा हत्याकांड के बारे में कहा कि वह हमारी बेटी है, हमारे परिवार की बेटी है। इस बेटी और उसके परिवार को इंसाफ दिलवाना सरकार का दायित्व है। इस मामले की पुलिस निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है और जल्द जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वह स्वयं पुलिस से इस मामले से सम्बन्धित एक-एक मिनट की रिपोर्ट ले रहे है। पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही हैं।

हालांकि इस मामले में हत्यारोपियों को घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी नहीं पकड़े जाने के विरोध में भिवानी के राजीव गांधी महिला कॉलेज के बाहर चौ. छोटूराम चौक के बाहर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भिवानी-हांसी मार्ग पर जाम लगा दिया तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने हाथों मे बैनर लेकर महिला अध्यापिका मनीषा के परिवार को न्याय दिलवाने की मांग की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!