'एक साल तक सिर्फ ये बता पाएंगे कि कौन हैं...', कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची पर धर्मबीर सिंह ने साधा निशाना

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 13 Aug, 2025 02:20 PM

dharambir singh targeted the list of congress district presidents

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने हरियाणा कांग्रेस द्वारा जारी जिलाध्यक्षों की सूची पर कटाक्ष किया है। सांसद ने कहा कि जनता को ये ही नहीं पता चल रहा है कि

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने हरियाणा कांग्रेस द्वारा जारी जिलाध्यक्षों की सूची पर कटाक्ष किया है। सांसद ने कहा कि जनता को ये ही नहीं पता चल रहा है कि कौन कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बना है, ना ये जानकारी कि कौन किस गांव या किसी दूसरे जिले का हैं। उन्होनें कहा कि एक साल तक नये जिलाध्यक्ष सिर्फ यही बता पाएंगे कि वे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने हैं। वहीं सांसद ने चुनाव आयोग द्वारा फर्जी वोट काटने की प्रक्रिया का स्वागत किया है।

भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह बुधवार को चरखी दादरी पहुंचे और जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता ने सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता ही नहीं जानते कि कौन जिलाध्यक्ष बना है और उसकी पहचान क्या है। वहीं सांसद ने चुनाव आयोग द्वारा वोटर कार्ड काटने की प्रतिक्रिया का स्वागत किया। उन्होनें कहा कि नेताओं ने अपने फायदे के लिए आधार कार्ड व राशन कार्ड बनाकर फर्जी वोटर कार्ड बनाये हैं। देश से बाहर के लोगों के फर्जी वोटर काटना जायज है और ऐसे लोगों की पहचान करके वोटर कार्ड काटने भी चाहिए। फर्जी वोटर कार्ड वाले कोई भी अपराध कर फरार हो सकता है, ऐसे में उन पर लगाम कसा जा सकेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!