युवक को गहरा जख्म दे गया फ्रेंडशिप डे, घर से साथ निकले दोस्त की मौत (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 05 Aug, 2019 07:07 PM

दुनिया भर में आज के दिन फ्रेंडशिप डे मनाया गया। लोग अपने दोस्तों को ग्रीटिंग्स और गुड विशेज़ भेजकर एक दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया। इसी के चलते युवाओं ने आज अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने और मूवी देखने गए और फ्रेंडशिप डे को एंज्वाय किया। लेकिन...

सोनीपत(पवन राठी): दुनिया भर में आज के दिन फ्रेंडशिप डे मनाया गया। लोग अपने दोस्तों को ग्रीटिंग्स और गुड विशेज़ भेजकर एक दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया। इसी के चलते युवाओं ने आज अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने और मूवी देखने गए और फ्रेंडशिप डे को एंज्वाय किया। लेकिन यही फ्रेंडशिप डे सोनीपत के दो दोस्तों के लिए बहुत ज्यादा ही घातक और दुर्भाग्यपूर्ण साबित हुआ। यहां सड़क हादसे में एक दोस्त की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के गन्नौर में देवीलाल चौक पर आज एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने बाइक पर आ रहे दो दोस्तों को टक्कर मार दी, जिसमें एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक गौरव शर्मा व उसका दोस्त अशोक केडी नगर का रहने वाला था। वहीं हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया। जिसकी सूचना मिलने हादसे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

इसलिए निकले थे साथ और रास्ते में हो गया हादसा
गौरव शर्मा और उसका साथी अशोक घर से दूध लेने बाइक पर गन्नौर की अनाज मंडी की तरफ जा रहे थे। सभी एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने दोनों की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों के शेर सड़क पर जा लगे। गहरी चोट आने के कारण गौरव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अशोक का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो जिंदगी की जंग मौत से लड़ रहा है। 

वहीं इस मामले की जांच कर रहे गन्नौर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गन्नौर के अनाज मंडी के पास एक हादसा हुआ है। जिसमें एक गौरव शर्मा नाम के युवक की डेथ हुई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। अभी मामले की जांच की जा रही है और जिस ऑटो चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी, उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!