'पेट्रोल का लंगर': आज शाम 5 बजे से मिलेगा फ्री Petrol, दुपहिया वाहनों से लेकर कारों तक के लिए है ये Offer

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2026 04:38 PM

free petrol available from 5 pm today

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-7 और सेक्टर-10 स्थित पेट्रोल पंपों पर आज शाम 5 बजे एक अनोखा दृश्य देखने को मिलेगा। अमृतसर के प्रसिद्ध व्यवसायी राकेश त्रेहन, जिन्हें लोग 'राजा दी किंग' के नाम

चंडीगढ़: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-7 और सेक्टर-10 स्थित पेट्रोल पंपों पर आज शाम 5 बजे एक अनोखा दृश्य देखने को मिलेगा। अमृतसर के प्रसिद्ध व्यवसायी राकेश त्रेहन, जिन्हें लोग 'राजा दी किंग' के नाम से भी जानते हैं, शहर में 'पेट्रोल के लंगर' का आयोजन करने जा रहे हैं। इस पहल के तहत आम जनता को मुफ्त में पेट्रोल उपलब्ध कराया जाएगा।

PunjabKesari

वाहन चालकों को मिलेंगे पेट्रोल कूपन
इस सेवा कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए कूपन प्रणाली लागू की गई है।बाइक, स्कूटर और ऑटो चालकों को ₹500 मूल्य के पेट्रोल कूपन दिए जाएंगे। कार चालकों को ₹1,000 मूल्य के कूपन मिलेंगे। इन कूपनों की मदद से वाहन चालक सेक्टर-7 और सेक्टर-10 के निर्धारित पेट्रोल पंपों पर जाकर अपनी गाड़ियों में मुफ्त में पेट्रोल भरवा सकेंगे।



शेयर बाजार और क्रिप्टो के मुनाफे से सेवा
इस आयोजन के पीछे का उद्देश्य साझा करते हुए कारोबारी राकेश त्रेहन ने बताया कि वे लंबे समय से बिटकॉइन (क्रिप्टोकरेंसी) और शेयर बाजार में निवेश करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेडिंग और निवेश से मिलने वाले लाभ का एक हिस्सा वे हमेशा समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद में लगाना पसंद करते हैं। इसी सोच के तहत उन्होंने चंडीगढ़ में यह 'पेट्रोल लंगर' लगाने का फैसला किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!