बेटों से कम नहीं बेटियां: दुबालु गांव के परिवार ने बेटी के जन्म पर उठाया ऐसा कदम, हर जगह हो रही तारीफ

Edited By Isha, Updated: 17 Aug, 2026 09:11 PM

a family from dubalu village took such a step on the birth of a daughter

दुबालु गांव में बेटी के जन्म पर एक परिवार की ओर से पूजन का आयोजन किया गया। नवजात बेटी के जन्म की खुशी में आयोजित इस कार्यक्रम की आसपास के गांवों में भी चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने परिवार की

नूंह(अनिल मोहिनिया):  दुबालु गांव में बेटी के जन्म पर एक परिवार की ओर से पूजन का आयोजन किया गया। नवजात बेटी के जन्म की खुशी में आयोजित इस कार्यक्रम की आसपास के गांवों में भी चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देने वाला सकारात्मक कदम बताया।

नवजात बेटी प्रिषा के जन्म पर उसके पिता मनोज, दादा राजबीर और परिजनों ने खुशी मनाते हुए लोगों को प्रतिभोज कराया और पूजन का आयोजन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नवजात बेटी को आशीर्वाद देते हुए परिवार को बधाई दी।

गांव के नंबरदार हेमराज डागर, सुरेंद्र बल्ले, मुकेश, धर्मेंद्र ने बेटी के पिता मनोज, दादा राजबीर, मां राधा  और पूरे परिवार को बधाई देते हुए कहा कि बेटी के जन्म पर इस तरह खुशी मनाना एक सकारात्मक और सराहनीय निर्णय है। इससे समाज में बेटियों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें बेटों के समान अवसर व सम्मान मिलना चाहिए।

नवजात बेटी के पिता मनोज ने कहा कि उनके लिए बेटा और बेटी दोनों समान हैं। बेटी के जन्म पर उन्हें उतनी ही खुशी है, जितनी बेटे के जन्म पर होती। इसी खुशी को ग्रामीणों के साथ साझा करने के लिए उन्होंने प्रतिभोज और पूजन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि परिवार बेटी के जन्म को सौभाग्य मानता है और उसे बेहतर शिक्षा व संस्कार देकर आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।
ग्रामीणों ने परिवार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में बेटियों को लेकर सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है और अन्य परिवारों को भी बेटियों के जन्म पर खुशी मनाने की प्रेरणा मिलती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!