रास्ते में स्कूल दिखा तो अचानक पहुंच गए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, खाया मिड-डे मील खाना... फिर दिया कुछ ऐसा Reaction

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2026 08:08 PM

education minister mahipal dhanda suddenly arrived at the school

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मंगलवार को सरकारी शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। रास्ते में गांव निजामपुर का राजकीय स्कूल दिखाई देने पर वह अचानक स्कूल पहुंच गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पानीपत(सचिन): हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मंगलवार को सरकारी शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। रास्ते में गांव निजामपुर का राजकीय स्कूल दिखाई देने पर वह अचानक स्कूल पहुंच गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंत्री ने कक्षा-कक्षों में जाकर साफ-सफाई, पढ़ाई और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अध्यापकों और विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर स्कूल में मौजूद कमियों और समस्याओं के बारे में पूछा। इस दौरान स्कूल और कॉलेज में कमरों की कमी का मुद्दा भी उनके सामने रखा गया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महिपाल ढांडा ने विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जा रहे मिड-डे मील को खुद खाकर उसकी गुणवत्ता और स्वाद परखा। उन्होंने स्कूल में बने हुए खाने की तारीफ की। उन्होंने कर्मचारियों से भोजन की व्यवस्था और गुणवत्ता को लेकर भी जानकारी ली। इसके बाद शिक्षा मंत्री सेक्टर-18 स्थित राजकीय कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

PunjabKesari
महिपाल ढांडा ने कहा कि जब भी रास्ते में स्कूल, कॉलेज या कोई शिक्षण संस्थान दिखाई देता है तो वह वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लगातार बेहतर किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ है और अब परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक पहुंच रहा है। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, सुविधाएं और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!