Hisar: आज गांव किनाला में होगा जीवन कुण्डू का अंतिम संस्कार, मांगों पर सहमति बनने के बाद न्याय समिति ने लिया फैसला

Edited By Harman, Updated: 18 Aug, 2026 10:20 AM

hisar jeevan kundu s last rites will be performed today in village kinala

हिसार में जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार आज 18 अगस्त को सुबह 11 बजे गांव किनाला में किया जाएगा। जीवन हत्याकांड न्याय समिति ने धरना स्थल से घोषणा की। न्याय संघर्ष समिति और सरकार के बीच हुई वार्ता में समिति की सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद यह...

हिसार (विनोद): हिसार में जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार आज 18 अगस्त को सुबह 11 बजे गांव किनाला में किया जाएगा। जीवन हत्याकांड न्याय समिति ने धरना स्थल से घोषणा की। न्याय संघर्ष समिति और सरकार के बीच हुई वार्ता में समिति की सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बैठक में मुख्य आरोपी रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की मौजूदा टीमों के साथ अतिरिक्त टीम और STF की टीमें लगाने तथा जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। समिति के अनुसार, 4 अगस्त से 15 अगस्त तक जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन, टोल जाम और अन्य आंदोलनों के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने पर भी सरकार ने सहमति दी है। प्रदर्शन के दौरान जब्त किए गए वाहनों को वापस लौटाने की बात भी कही गई है। उन्होंने कहा कि हांसी में हुए हंगामे के मामले में गिरफ्तार सुरेश कोथ समेत 10 किसानों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत के बाद सभी किसानों को भोंडसी जेल से रिहा कर दिया गया है। 

किसान मोर्चा के कॉर्डिनेटर सदानंद राजलीवाल ने सोमवार को बताया कि समिति की चार प्रमुख मांगों—आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को मुआवजा, विधवा को नौकरी और आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि अब सभी साथी किनाला गांव पहुंचेंगे, जहां मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!