कामकाज के साथ सेहत भी ठीक, Haryana में कर्मचारियों के लिए 'Y-Break' योजना शुरू... जानें कैसे मिलेगा लाभ

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2026 04:38 PM

y break scheme launched for employees in haryana

हरियाणा सरकार ने औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन पांच मिनट का 'वाई-ब्रेक' (कार्यस्थल पर योग ब्रेक) शुरू किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की वर्ष 2026-27

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन पांच मिनट का 'वाई-ब्रेक' (कार्यस्थल पर योग ब्रेक) शुरू किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा तहत शुरू इस पहल का उद्देश्य कार्यस्थल पर योग को बढ़ावा देना है।

आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सोमवार को बताया कि प्रत्येक औद्योगिक इकाई में योग शिविर और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। एक महीने के भीतर प्रत्येक 50 कर्मचारियों पर कम से कम 1 प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध कराया जाएगा।

शिफ्ट में काम करने वाली इकाइयों में प्रत्येक शिफ्ट के 50 कर्मचारियों के समूह के लिए भी 1 प्रशिक्षित कर्मचारी होगा। प्रत्येक जिले में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक और जिला आयुर्वेद अधिकारी मिलकर योग शिविरों का कार्यक्रम तैयार करेंगे। औद्योगिक इकाइयां प्रशिक्षण के लिए एक या दो कर्मचारियों का चयन करेंगी जो योग सहायकों के मार्गदर्शन में अपने कार्यस्थल पर वाई-ब्रेक संचालित करेंगे।

वाई-ब्रेक में सरल योगासन, प्राणायाम और ध्यान शामिल हैं। इसे बिना किसी विशेष उपकरण के कार्यस्थल पर किया जा सकता है। सरकार के अनुसार इससे तनाव कम करने, ऊर्जा और एकाग्रता बढ़ाने तथा कर्मचारियों की कार्यक्षमता एवं उत्पादकता में सुधार में मदद मिलेगी।

कर्मचारियों को आयुष मंत्रालय के आधिकारिक वाई-ब्रेक मोबाइल एप और वीडियो का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भागीदारी स्वैच्छिक होगी और 5 मिनट का सत्र सामान्य कामकाज को प्रभावित किए बिना सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!