Kurukshetra में होटल पर पुलिस का छापा, 6 युवतियों समेत 10 लोग हिरासत में... जानिए पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 19 Aug, 2026 06:01 PM

police raid hotels in kurukshetra 10 people including 6 girls detained

जिला कुरुक्षेत्र के किरमच रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने रेड करते हुए 6 युवतियों और 4 युवकों सहित कुल 10 लोगों को काबू किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया।

कुरुक्षेत्र(रणदीप): जिला कुरुक्षेत्र के किरमच रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने रेड करते हुए 6 युवतियों और 4 युवकों सहित कुल 10 लोगों को काबू किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया।

पुलिस टीम ने होटल में मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि होटल में किन परिस्थितियों में ये लोग मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने सभी 10 लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और होटल से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


डीएसपी सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से किरमच रोड पर स्तिथ होटल में अवैध धंधे की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर आज कई होटल में रेड की गई है। और एक हरियाणा होटल में 6 लड़कियों सहित 10 लोग काबू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि FIR भी दर्ज की गई है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!