Haryana : राज्यपाल ने निजी सचिव को पद से हटाया, जानिए क्या है बड़ी वजह

Edited By Harman, Updated: 08 Aug, 2026 04:35 PM

governor removed the private secretary from his post

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में हुए अभूतपूर्व घटनाक्रम के दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष ने अपने प्राइवेट सेक्रेटरी शंख चटर्जी को उनके पद से हटा दिया है।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में हुए अभूतपूर्व घटनाक्रम के दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष ने अपने प्राइवेट सेक्रेटरी शंख चटर्जी को उनके पद से हटा दिया है। शंख चटर्जी की नियुक्ति को लेकर शुरू से ही चर्चाओं का दौर जारी रहा है। पता चला है कि उनके कामकाज में कथित अनियमितताओं की शिकायतें सरकारी एजेंसियों के ध्यान में आई थीं और उनकी भूमिका की जांच हो रही थी।

राज्यपाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि चटर्जी को "तत्काल प्रभाव से हरियाणा के गवर्नर के प्राइवेट सेक्रेटरी के पद से मुक्त किया जाता है। जुलाई 2025 में हरियाणा के गवर्नर के तौर पर नियुक्ति के तुरंत बाद चटर्जी प्रो. घोष के साथ जुड़ गए थे। उन्होंने 23 अक्टूबर 2025 को गवर्नर के प्राइवेट सेक्रेटरी का पद संभाला था। राज्यपाल के सचिव आईएएस विजय कुमार ने बताया कि चटर्जी ने निजी कारणों से इस्तीफ़ा दिया था, जिसके बाद उन्हें उनके पद से मुक्त कर दिया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!