फरवरी में बजनी थी शहनाई, पर अब घर में छाया मातम, थाने में सो रहे कांस्टेबल अंकित को आया हार्ट अटैक...

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2026 08:08 PM

constable ankit suffered a heart attack while sleeping in the police station

जिले के बिछौर थाना में तैनात एक कांस्टेबल की ह्रदय गति रुकने से मृत्यु होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि उन्हें पुलिस ने सुचना दी कि बिछोर थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित कुमार अप

नूंह(ऐके मोहिनया):  जिले के बिछौर थाना में तैनात एक कांस्टेबल की ह्रदय गति रुकने से मृत्यु होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि उन्हें पुलिस ने सुचना दी कि बिछोर थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित कुमार अपने साथियों के साथ अपने कमरे में सो रहा था, तभी अचानक उनकी ह्रदय गति रूकने से उनकी मौके पर ही बिछौर थाने में मौत हो गई।

जैसे ही बिछौर थाने में तैनात अंकित कुमार की मृत्यु होने की खबर सामने आई तो तुंरत बिछौर थाना पुलिस ने इसकी सूचना अंकित कुमार के परिजनों को दी। उसके बाद बिछौर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और मृतक कांस्टेबल अंकित कुमार के परिजनों के पहुंचने के बाद मांड़ी खेड़ा अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

मृतक कांस्टेबल अंकित कुमार के परिजनों ने बताया कि जैसे ही उन्हें बिछौर थाना पुलिस द्वारा सुचना मिली कि कांस्टेबल अंकित कुमार की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई है। वो तुरंत मांड़ीखेड़ा अस्पताल पहुंचे, लेकिन अभी तक उन्हें ये पता नहीं चल पाया है कि अंकित कुमार की मृत्यु कैसे हुई है।  परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले ही अंकित कुमार हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे, कुछ दिन पहले ही वो तबादला होकर बिछौर थाने में आए थे।

उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले ही उनकी शादी तय हुई थी और फरवरी में उनकी शादी होने वाली थी।  परिजनों ने बताया कि कांस्टेबल अंकित कुमार की मृत्यु होने का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा।

वहीं थाना प्रभारी बिछौर इंस्पेक्टर सुखबीर का कहना है कि जैसे ही उन्हें पता चला कि कांस्टेबल अंकित कुमार की अचानक तबियत खराब हुई है, उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि कांस्टेबल अंकित कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वो स्वयं और अपनी टीम के साथ राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!