HKRN कर्मियों को पक्का करने की मांग को लेकर पंचकूला में कांग्रेस का धरना, भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेसी नेता प्रदर्शन में शामिल

Edited By Harman, Updated: 19 Aug, 2026 12:07 PM

congress holds protest in panchkula demanding regularization of hkrn employee

पंचकूला में आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को पक्का करने और प्रदेश में नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का सेक्टर-6 स्थित HKRN कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।  हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी...

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को पक्का करने और प्रदेश में नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का सेक्टर-6 स्थित HKRN कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।  हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज ये प्रदर्शन किया जा रहा है।

PunjabKesari

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए HKRN कर्मचारियों के लिए समान काम के समान वेतन और स्थायी रोजगार की मांग उठाई।कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने HKRN कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी कर्मचारियों का भविष्य अधर में है। 

PunjabKesari

पार्टी नेताओं ने कहा कि HKRN की ठेका व्यवस्था में काम कर रहे कर्मचारियों को न तो समान कार्य का समान वेतन मिल रहा है और न ही उन्हें ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड और स्थायी नौकरी जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। धरने में धरने के संयोजक विधायक अशोक अरोड़ा और पंचकूला विधायक चौ चंद्रमोहन सहित कांग्रेस सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
PunjabKesari

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की नियमित नौकरियों में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से HKRN कर्मचारियों को नियमित करने, युवाओं के लिए नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और रोजगार के क्षेत्र में पारदर्शी नीति अपनाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन युवाओं और HKRN कर्मचारियों के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए किया जा रहा है और सरकार से अपने चुनावी वादे को पूरा करने की मांग की गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!