Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2026 04:39 PM

शहर के डी पार्क स्थित अग्निकांड में जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिवारों को मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा की ओर से घोषित आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई।
रोहतक(दीपक): शहर के डी पार्क स्थित अग्निकांड में जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिवारों को मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा की ओर से घोषित आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई। रोहतक एसडीएम आशीष कुमार ने पीड़ित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की।
एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि जून माह में डी पार्क क्षेत्र में हुए अग्निकांड में तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। वहीं, हरियाणा के राज्यपाल की ओर से भी मृतक परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई थी।
इसी कड़ी में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने भी पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। मंगलवार को उनकी ओर से घोषित सहायता राशि एसडीएम रोहतक आशीष कुमार ने मृतक परिवारों को वितरित की गई है उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के बैंक खातों की वजह से समय लगा है अन्यथा या राशि पहले ही आ चुकी थी ।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद अशोक खुराना, युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर, पार्षद कपिल नागपाल सहित कई स्थानीय नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि हादसे में प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।