नया जिला, नई पहचान: Hansi जिला बनने के बाद जारी हुआ खास 'LOGO', जानिए इसमें छिपी ऐतिहासिक धरोहरों की कहानी

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2026 06:52 PM

after the formation of hansi district a special logo was released

हांसी जिला बनने के बाद हांसी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिक पहचान को एक साथ दर्शाने के उद्देश्य से हांसी का एक लोगो तैयार किया गया है। इस लोगो में हांसी के गौरवशाली इतिहास से लेकर आधुनिक विकास और स्था

हांसी(संदीप):    हांसी जिला बनने के बाद हांसी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिक पहचान को एक साथ दर्शाने के उद्देश्य से हांसी का एक लोगो तैयार किया गया है। इस लोगो में हांसी के गौरवशाली इतिहास से लेकर आधुनिक विकास और स्थानीय पहचान की झलक दिखाई गई है।

लोगो में सबसे प्रमुख रूप से हांसी के ऐतिहासिक किले को दर्शाया गया है, जो शहर के समृद्ध इतिहास और प्राचीन विरासत का प्रतीक है। इसके साथ राखीगढ़ी की ऐतिहासिक धरोहर को भी स्थान दिया गया है, जो हांसी क्षेत्र की पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाती है।

लोगो में हांसी की स्थानीय पहचान मशहूर पेड़े को भी शामिल किया गया है। वहीं शहर के विकास और आधुनिक पहचान को दर्शाने के लिए रेलवे से जुड़ी संरचना तथा ड्रोन को स्थान दिया गया है। ड्रोन के माध्यम से हांसी की आधुनिक तकनीक और नए दौर में बढ़ती पहचान को दर्शाने का प्रयास किया गया है। लोगो में शहीद स्मारक को भी शामिल किया गया है, जो देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीरों की याद और हांसी के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े गौरव को प्रदर्शित करता है।

इस प्रकार तैयार किए गए लोगो में हांसी का इतिहास, पुरातत्व, स्थानीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम, खान-पान की पहचान और आधुनिक तकनीक को एक साथ समेटने का प्रयास किया गया है। जिला बनने के बाद हांसी की अलग पहचान स्थापित करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। नए लोगो के जरिए संदेश यही है कि हांसी अपनी ऐतिहासिक विरासत को संजोते हुए आधुनिक और विकसित जिले के रूप में आगे बढ़ रहा है।


अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) लक्षित शरीन ने लगभग तीन महीने की मेहनत से इसे तैयार किया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान यह लोगो मुख्यमंत्री नायब सैनी को भेंट किया गया, जिन्होंने इसकी सराहना की।  एडीसी लक्षित शरीन ने बताया कि लोगो को अंतिम रूप देने के लिए समग्र शिक्षा के तहत विभिन्न स्कूलों के बच्चों से हांसी के इतिहास और पहचान से संबंधित पेंटिंग बनवाई गईं। इन पेंटिंग के आधार पर ही लोगो का डिजाइन तैयार किया गया। यह भी बताया गया कि पूरा लोगो हाथ से बनाया गया है और इसमें किसी भी प्रकार की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) या डिजिटल डिजाइन का उपयोग नहीं किया गया है।


लोगो में शामिल प्रत्येक अक्षर हांसी के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है

  • H अक्षर: हांसी के ऐतिहासिक असीगढ़ किले का प्रतीक है, जो शहर की एक प्रमुख पहचान है।
  • A अक्षर: राखीगढ़ी की हड़प्पाकालीन सभ्यता को प्रदर्शित करता है।
  • N अक्षर: हांसी की कृषि और सब्जी उत्पादन, विशेषकर हरी मिर्च और गोभी को दर्शाता है।
  • S अक्षर: शहर की लगभग 150 वर्ष पुरानी पेड़ा और मिठाई बनाने की परंपरा को समर्पित है।
  • I अक्षर: 1857 की क्रांति, शहीद स्मारक और हांसी के वीरों के बलिदान की याद दिलाता है।

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!