1 लाख की डिमांड, 50 हजार में सौदा...ऑडियो-वीडियो ने खोली पोल,  वायरल रिकॉर्डिंग ने उड़ाई पुलिस की नींद

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2026 04:38 PM

demand of rs 1 lakh deal for rs 50 thousand  audio exposed the truth

सदर थाना सफीदों में दर्ज मारपीट के एक मामले में जांच अधिकारी पी.एस.आई. संदीप कुमार पर रिश्वत मांगने और 50 हजार रुपए लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता पक्ष का दावा है कि जांच के नाम पर पुलिसकर्मी ने

सफीदों : सदर थाना सफीदों में दर्ज मारपीट के एक मामले में जांच अधिकारी पी.एस.आई. संदीप कुमार पर रिश्वत मांगने और 50 हजार रुपए लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता पक्ष का दावा है कि जांच के नाम पर पुलिसकर्मी ने 1 लाख रुपए की मांग की थी, जिसके बाद 50 हजार रुपए दिए गए। आरोप है कि रकम पुलिसकर्मी ने फाइल में रखवा ली।

इस पूरे घटनाक्रम का कथित वीडियो और बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। मामले में जींद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर संदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी अनुसार पानीपत निवासी नंदराम शर्मा ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक हरियाणा व जींद के पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उसके रिश्तेदार गांव हाट निवासी राजवीर की शिकायत पर 4 जुलाई को सफीदों सदर थाना में मुकद्दमा दर्ज किया गया था।

मामले में गांव के लोगों पर तलवारों और लाठी-डंडों से हमला करने के गंभीर रूप से घायल करने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था और इसकी जांच पी.एस.आई. संदीप कुमार को सौंपी गई थी। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने जांच अधिकारी से कार्रवाई की मांग की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!