शादी के बाद खौफनाक अंत: नेहरू कॉलोनी में टंकी से बरामद हुआ चेतना का शव, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

Edited By Isha, Updated: 17 Aug, 2026 08:27 PM

chetna s body recovered from a tank in nehru colony

हरियाणा के रोहतक स्थित नेहरू कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक मकान की पानी की टंकी से 22 वर्षीय विवाहिता चेतना का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके

 रोहतक (दीपक): हरियाणा के रोहतक स्थित नेहरू कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक मकान की पानी की टंकी से 22 वर्षीय विवाहिता चेतना का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान चेतना (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी शादी नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष के साथ हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले भी रोहतक पहुँचे। मृतका के पिता वीरेंद्र, निवासी गाँव माछरौली (झज्जर), ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

PunjabKesari

पुलिस ने शव को पानी की टंकी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और दी गई शिकायत के आधार पर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!