"तू मनदीप नहीं अजय है": पेट्रोल पंप पर खूनी खेल,  बाइक में तेल डलवा रहे युवक को घेरा...हमला कर हाथ किया लहूलुहान

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2026 02:37 PM

young man was attacked and his hand was bloodied

रसत गांव में पुंडरी रोड स्थित पैट्रोल पंप पर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब बरसत निवासी मनदीप बाइक में पैट्रोल डलवाकर घर जाने लगा।

घरौंडा: बरसत गांव में पुंडरी रोड स्थित पैट्रोल पंप पर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब बरसत निवासी मनदीप बाइक में पैट्रोल डलवाकर घर जाने लगा। इसी दौरान 5-6 युवकों ने उसे रोककर उसका नाम पूछा।

मनदीप अनुसार उसने अपना नाम मनदीप बताया लेकिन एक युवक ने उसका नाम अजय बताते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया जिससे उसके हाथ पर कट लगा। मनदीप के हाथ पर 17 टांके लगाए गए। मनदीप ने बताया कि वह

आरोपियों को जानता तक नहीं है और न ही उसकी किसी से कोई रंजिश है। पूरी वारदात पैट्रोल पंप पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। उसने घरौंडा पुलिस को शिकायत दी है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!