Edited By Isha, Updated: 17 Aug, 2026 08:29 PM

हरियाणा के गन्नौर स्थित बेगा गांव में पानी पीने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
गन्नौर (कपिल): हरियाणा के गन्नौर स्थित बेगा गांव में पानी पीने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला से मारपीट
झगड़े के दौरान जब 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला बीच-बचाव करने पहुंची, तो उनके साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट गांव के सरपंच, उनके बेटे और साथियों द्वारा की गई है। हाथापाई के दौरान अचानक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही गन्नौर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सरपंच और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।