Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Oct, 2026 06:10 PM

सदर बाजार से सामान बेचकर अपने घर जा रहे युवक से चार युवकों द्वारा गला दबाकर लूट करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस हरकत में आई और मामले में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सदर बाजार से सामान बेचकर अपने घर जा रहे युवक से चार युवकों द्वारा गला दबाकर लूट करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस हरकत में आई और मामले में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर को एक लड़के ने सेक्टर-14 थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह 20 अक्टूबर की रात को यह सदर बाजार, गुरुग्राम से कैंडी (गुड़िया के बाल) बेचकर अपने घर जा रहा था। जब यह आचार्य कॉलोनी में पहुंचा तो वहां पर 4 लड़के खड़े थे उनमें से एक व्यक्ति ने पीछे से गर्दन पर चोक लगाकर इसको नीचे गिरा दिया और दूसरे व्यक्ति ने इसका मोबाइल फोन व 5000 रुपए लूट लिए।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए वारदात के 12 घंटे के भीतर ही चारों आरोपियों को सेक्टर-12 से काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान साहिल निवासी झुग्गी सैक्टर-12, गुरुग्राम, गणेश उर्फ थापा निवासी गांव भिटवारी जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड वर्तमान निवासी मंडी सैक्टर-12, गुरुग्राम, हारून उर्फ अरुण निवासी गांव भरतौली जिला एटा, उत्तर-प्रदेश वर्तमान निवासी ईस्ट राजीव नगर, गुरुग्राम व लालाराम निवासी गांव पगरा जिला छतरपुर, मध्य-प्रदेश वर्तमान निवासी ईस्ट राजीव नगर, गुरुग्राम के रूप में हुई।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये नशा करने के आदि है और नशे की पूर्ति के लिए इन्होंने उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता के साथ लूट करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल व पांच जहार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।