झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि, कार्यक्रम में चले लात-घूंसे...

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2026 04:19 PM

foundation stone laying ceremony of parshuram bhawan in jhajjar battlefield

झज्जर शहर के सेक्टर-9 में भगवान परशुराम भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यक्रम राजनीतिक विवाद और आपसी टकराव की भेंट चढ़ गया।

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर शहर के सेक्टर-9 में भगवान परशुराम भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यक्रम राजनीतिक विवाद और आपसी टकराव की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम में पहले शांति का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर में यह विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। 

बताया जा रहा है कि ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य 36 बिरादरी को एकता का संदेश देना था,लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोग आपस में ही भिड़ते नजर आए। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया और कार्यक्रम स्थल पर जोरदार हंगामा हुआ l घटना के दौरान ब्राह्मण सभा के महासचिव एवं भाजपा नेता संत सुरेहती के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। 

कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा द्वारा शिलान्यास करने और कार्यक्रम से रवाना होने के बाद हालात बिगड़े। उनके जाने के बाद कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स की मौजूदगी में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते यह झड़प हिंसक रूप ले गई। स्थिति को बिगड़ता देख आयोजकों ने कार्यक्रम को बीच में ही रद्द कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने न केवल सामाजिक एकता के संदेश को धक्का पहुंचाया है,बल्कि स्थानीय राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!