राजनीतिक दलों से किनारा कर चुके पूर्व विधायक मांगेराम गुप्ता जजपा में शामिल

Edited By Shivam, Updated: 30 Sep, 2019 11:23 AM

former mla mangeram gupta who has left political parties joins jjp

हरियाणा की सियासत में वरिष्ठ नेता मांगेराम गुप्ता जिन्होंने राजनीतिक दलों से किनारा कर लिया था, वहीं अब विधानसभा चुनाव के चलते एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। जींद से 4 बार विधायक रह चुके मांगे राम गुप्ता ने आज सिरसा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी...

सिरसा (ब्यूरो): हरियाणा की सियासत में वरिष्ठ नेता मांगेराम गुप्ता जिन्होंने राजनीतिक दलों से किनारा कर लिया था, वहीं अब विधानसभा चुनाव के चलते एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। जींद से 4 बार विधायक रह चुके मांगे राम गुप्ता ने आज सिरसा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा को ज्वाईन किया है। इस दौरान दुष्यंत की माता नैना सिंह चौटाला, दिग्विजय चौटाला व पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

बता दें कि मांगे राम गुप्ता 2005 से 2009 तक कांग्रेस सरकार में सीनियर मिनिस्टर रहे हैं। उसके बाद हुड्डा पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाकर पार्टी को अलविदा कह दिया। मांगेराम जींद से 8 बार चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें वे 4 बार जीते और 4 बार हारे हैं।

गौरतलब है कि मांगेराम जींद के उपचुनाव में भी काफी चर्चा में आ गए थे। उस दौरान लगभग सभी पार्टियां उनको अपने साथ लेना चाहती थी, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया था कि वे न तो चुनाव लड़ेंगे और न ही किसी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!