पूर्व मंत्री शकुंतला भगवाडिया के पुत्र तरुण भगवाडिया का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Edited By Isha, Updated: 21 Sep, 2025 11:35 AM

former minister shakuntala bhagwadia s son tarun bhagwadia passes away

हरियाणा की राजनीति से गहरा नाता रखने वाले परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व मंत्री शकुंतला भगवाडिया के 54 वर्षीय पुत्र तरुण भगवाडिया का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि तरुण पिछले लंबे समय से

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): हरियाणा की राजनीति से गहरा नाता रखने वाले परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व मंत्री शकुंतला भगवाडिया के 54 वर्षीय पुत्र तरुण भगवाडिया का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि तरुण पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और स्वास्थ्य लाभ नहीं हो पाने के कारण उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली।

तरुण भगवाडिया के निधन की खबर मिलते ही उनके परिजनों, समर्थकों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा शोक फैल गया। परिजनों ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे सोलहराही स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। इस दौरान परिजन, रिश्तेदार और राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे। गौरतलब है कि तरुण की बहन नीलम भगवाडिया वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में सक्रिय राजनीति से जुड़ी हुई हैं और जिले की राजनीति में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
 

वहीं उनकी माता, पूर्व मंत्री शकुंतला भगवाडिया, बावल विधानसभा से कई बार विधायक और मंत्री रह चुकी हैं तथा लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। तरुण भगवाडिया के निधन पर स्थानीय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा, तरुण भगवाडिया का जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा सरल, मिलनसार और सहयोगी व्यक्तित्व के प्रतीक रहे हैं। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएँ हैं।
 

अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति सांत्वना संदेश भेज चुके हैं। समाजसेवी संगठनों ने भी कहा कि तरुण भगवाडिया हमेशा समाज सेवा और क्षेत्रीय विकास में सक्रिय रहे। तरुण भगवाडिया के निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्रीय राजनीति में भी शोक की लहर है। लोग उन्हें एक शांत, दयालु और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!