CM के पूर्व मीडिया सलाहकार ने दहिसरा में किया यमुना के जल से आमचन, बोले- केजरीवाल फैला रहे झूठ

Edited By Isha, Updated: 28 Jan, 2025 06:08 PM

former media advisor of cm made a donation from yamuna water in dahisra

मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा से पूरी तरह से शुद्ध पानी दिल्ली में प्रवेश करता है। उन्होंने यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दौदवा के साथ मंगलवार को यमुना के हरियाणा

 सोनीपत: मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा से पूरी तरह से शुद्ध पानी दिल्ली में प्रवेश करता है। उन्होंने यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दौदवा के साथ मंगलवार को यमुना के हरियाणा दिल्ली बॉर्डर स्थित सोनीपत का अंतिम गांव दहिसरा में यमुना के पानी से आमचन करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा के जनता पर यह गलत आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा से गंदा पानी दिल्ली में प्रवेश करता है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आपदा पार्टी पूरी तरह से जनता के साथ धोखा कर रही है और पिछले 10 वर्षों में उन्होंने दिल्ली की जनता से के सभी वायदे पूरी तरह से निभाने में असफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से यमुना में पूरी तरह से साफ जल दिल्ली में प्रवेश करता है यह पूरी तरह से नहाने योग्य है और पीने योग्य भी है। जबकि दिल्ली से यमुना जब दोबारा हरियाणा के फरीदाबाद में प्रवेश करती है तो वह पूरी तरह से दूषित और मृतप्राय नदी की तरह है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपनी हार को नजदीक देखते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से बौखला गए हैं और दिल्ली की जनता आने वाले 5 फरवरी को उन्हें हराकर विकास कार्य न करवाने का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनने वाली है। उन्होंने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह से अनुरोध किया कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाने का काम करें ताकि हरियाणा की जनता के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को करारा जवाब मिल सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा पूर्व पार्षद नंदकिशोर भारद्वाज रिटायर्ड एचसीएस अधिकारी एसएस सांगवान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!