पूर्व सीपीएस श्याम सिंह राणा इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त

Edited By vinod kumar, Updated: 28 Jan, 2021 07:48 PM

former cps shyam singh rana appointed national organization secretary of inld

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी में विस्तार किया है। उन्होंने पूर्व में सीपीएस रहे श्याम सिंह राणा को पार्टी का राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त किया है। इस बारे जानकारी देते...

चंडीगढ़ (धरणी): इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी में विस्तार किया है। उन्होंने पूर्व में सीपीएस रहे श्याम सिंह राणा को पार्टी का राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त किया है। इस बारे जानकारी देते हुए इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया। 

बुधवार को इनेलो कार्यकारिणी की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि श्याम सिंह राणा चौधरी देवी लाल के समय के साथी रहे हैं और उन्होंने पार्टी के लिए अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। श्याम सिंह राणा हमेशा किसानों के साथ उनके सुख-दुख में कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहे हैं। नफे सिंह राठी ने बताया कि चौधरी देवी लाल का एक सपना था कि हमारे कृषि प्रधान देश की सत्ता में किसानों की महत्वपूर्ण भागीदारी हो। 

किसानों के उत्थान और कल्याण के लिए चौधरी देवी लाल ने अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी थी। आज किसान विरोधी भाजपा सरकार ने काले कृषि कानून बना कर अन्नदाता को बड़े पूंजीपतियों के हाथ बेचने का काम किया है। उन्होंने बताया कि इनेलो पार्टी केवलमात्र ऐसी पार्टी है जो पिछले विधान सभा सत्र के दौरान काले कृषि कानून के खिलाफ प्राइवेट बिल लेकर आई थी, जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस मात्र दिखावे के तौर पर दो लाइनों का प्रस्ताव लेकर आई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!