पंकज सांगवान के पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, परिजनों का बंधाया ढांढ़स

Edited By Naveen Dalal, Updated: 11 Jun, 2019 07:46 PM

former cm bhupendra singh hooda who arrived

अरुणाचल प्रदेश में 3 जून को लापता हुए एयरफोर्स के विमान का मलबा मिला है। जिसके बाद से गोहाना के कोहला गांव में मातम छाया...

गोहाना (सुनिल जिंदल): अरुणाचल प्रदेश में 3 जून को लापता हुए एयरफोर्स के विमान का मलबा मिला है। जिसके बाद से गोहाना के कोहला गांव में मातम छाया हुआ है। क्योंकि एयरफोर्स में पंकज सांगवान सवार थे। विमान के मलबे की सूचना सेना के अधिकारियों ने पंकज के परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों में मिलने की जो आश थी वह टूटती नजर आ रही है। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इलावा बीजेपी सरकार के प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के चेयरमेन रामचंद्र जांगड़ा के इलावा गोहाना के एसडीएम व डीएसपी भी परिजनों से मिलने पहुंचे।

जहां हुड्डा ने परिजनों का ढांढ़स बंधाया और कहा कि अभी केवल विमान के कुछ अवशेष मिले हैं। पंकज सहकुशल घर वापिस लौटे, इसकी वह भगवान से पार्थना करते हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान हुड्डा ने कहा कि लापता विमान जिसका कोई भी सुराग नहीं मिल रहा था। लेकिन सत्ता पक्ष सरकार का कोई भी आदमी न तो परिवार के बीच पहुंचा और न ही परिजनों को पंकज से जुड़ी गतिविधियों से अवगत कराया। सरकार को चुस्ती दिखानी चाहिए थी। साथ ही सभी जवानों के सकुशल लौट आने के लिए पार्थना की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!