Edited By Manisha rana, Updated: 12 Jun, 2026 08:32 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मीका सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए विशेष रूप से मुंबई पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म और संगीत जगत की कई नामचीन हस्तियों से भी भेंट की, जिससे...
चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मीका सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए विशेष रूप से मुंबई पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म और संगीत जगत की कई नामचीन हस्तियों से भी भेंट की, जिससे हरियाणा और मुंबई के मनोरंजन जगत के बीच उनके मजबूत संबंध एक बार फिर चर्चा में आ गए।
तरुण भंडारी लंबे समय से बॉलीवुड और पंजाबी संगीत उद्योग की कई प्रमुख हस्तियों के करीबी माने जाते हैं। Daler Mehndi सहित अनेक कलाकारों के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। यही कारण है कि पंचकूला में आयोजित उनके विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में फिल्म और संगीत जगत की चर्चित हस्तियां अक्सर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं। राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों के इस मजबूत नेटवर्क का लाभ हरियाणा को भी समय-समय पर मिलता रहा है। भंडारी कई अवसरों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री Manohar Lal Khattar से फिल्मी जगत की प्रमुख हस्तियों की मुलाकात करवा चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, पिछले हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान भी तरुण भंडारी के आमंत्रण पर फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कई प्रसिद्ध चेहरे राज्य में सक्रिय दिखाई दिए थे। राजनीतिक गलियारों में इसे जनसंपर्क और सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जाता है। मुंबई यात्रा के दौरान हुई मुलाकातों ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि हरियाणा की राजनीति और मनोरंजन जगत के बीच संवाद का यह सेतु लगातार मजबूत हो रहा है, जिसमें तरुण भंडारी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)