ईमान का सौदा: फूड सप्लाई विभाग का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते दबोचा, ACB की कार्रवाई से खुला सिस्टम का सच

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Jun, 2025 08:32 PM

food supply department inspector caught taking bribe

हरियाणा में भ्रष्टाचार की जड़ों में जमी गंदगी को एक बार फिर उजागर करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला ने बराड़ा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक मनोज कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बराड़ा  (अनिल शर्मा) : अंबाला के बराड़ा में भ्रष्टाचार की जड़ों में जमी गंदगी को एक बार फिर उजागर करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला ने बराड़ा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक मनोज कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मनोज कुमार ने एक राशन डिपो होल्डर से डिपो संचालन की अनुमति के बदले 21 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायतकर्ता मनजीत सिंह ने एसीबी को बताया कि आरोपी ने पहले भी 10 हजार रुपये पहले ही ले लिए थे, और इस बार DFSC के नाम पर 26 हजार रुपये की डिमांड की गई थी। बातचीत के बाद सौदा 21 हजार में तय हुआ। यह रकम देने के लिए आरोपी ने खुद फोन कर बुलाया था।

ACB ने मौके पर पकड़ा

एसीबी ने पूरी योजना बनाकर बराड़ा मार्केट में जाल बिछाया, और जैसे ही आरोपी ने तयशुदा रकम ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!