Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jan, 2023 10:12 AM

राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आज घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ शहर में भी कोहरे की चादर पसरी हुई...
बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आज घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ शहर में भी कोहरे की चादर पसरी हुई है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। रविवार यानी छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा है। वाहनों की रफ्तार के पहिए पर भी कोहरे ने ब्रेक लगा दी है।
न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया 9 डिग्री सेल्सियस
बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं वातावरण में ह्यूमिडिटी 92% और 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। जिन लोगों को बेहद जरूरी काम से कहीं जाना है। सिर्फ वहीं लोग सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रह सकता है।
कड़ाके की ठंड के चलते बढ़ा दी थी बच्चों की छुट्टियां
गौर रहे कि कड़ाके की ठंड के चलते हरियाणा में बच्चों की स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई थी। बच्चों की स्कूल की छुट्टी आज खत्म होने जा रही है। ऐसे में अगर कल भी मौसम खराब रहा तो बच्चों को ठंड में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिला प्रशासन पहले ही कड़ाके की ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी कर चुका है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)