नाइट कर्फ्यू को लागू करवाने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, उल्लंघन करने वालों को दी ये चेतावनी

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Apr, 2021 01:59 PM

flag march police night curfew

प्रदेश भर में कोरोना वायरस लगातार तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में रात्रि 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू के आदेश जारी कर रखे...

सोनीपत (पवन राठी) : प्रदेश भर में कोरोना वायरस लगातार तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में रात्रि 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू के आदेश जारी कर रखे है ताकि कोविड-19 संक्रमण टूट सके। पुलिस नाइट कर्फ्यू को लागू करवाने के लिए लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। 

PunjabKesari
बता दें कि हरियाणा पुलिस के जवान नाइट कर्फ्यू को लागू करवाने के लिए फ्लैग मार्च कर रहे हैं। उसके अलावा जो मास्क नहीं लगा रहे हैं उनके चालान किए जा रहे हैं और बेवजह सड़कों पर निकले वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

PunjabKesari
डीएसपी डॉ रविंद्र ने बताया कि संक्रमण के चलते हरियाणा सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू किया है औरसोनीपत में इंप्लीमेंट कराने के लिए आज फ्लैग मार्च किया गया। डीएसपी ने बताया कि मेरी सोनीपत की जनता से अपील है कि रात के समय नाइट कर्फ्यू है। आप घर से ना निकले अन्यथा सोनीपत पुलिस आपके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाही करेगी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!