पलवल के एसडी कॉलेज के कैंपस के खंडहर में मिला शव, खेलने पहुंचे युवाओं ने दी पुलिस को सूचना

Edited By Harman, Updated: 23 May, 2026 05:52 PM

body found in the ruins of sd college campus in palwal

हरियाणा के पलवल में उस समय सनसनी फैल गई, जब यहां के एसडी कॉलेज के कैंपस में खेलने आए कुछ युवाओं ने एक खंडहर में एक शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आकर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी।

पलवल ( दिनेश कुमार) : हरियाणा के पलवल में उस समय सनसनी फैल गई, जब यहां के एसडी कॉलेज के कैंपस में खेलने आए कुछ युवाओं ने एक खंडहर में एक शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आकर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी। 

शनिवार की सुबह सूचना मिलने पुलिस टीम एसडी कॉलेज में पहुंची और शव को बरामद किया। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि बीती रात उनके पास एक गुमशुदगी की रिपोर्ट आई थी। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने बताया आज सुबह कॉलेज के प्रांगण में खेलने के लिए कुछ युवा पहुंचे थे। जिन्होंने कैंपस में बने खंडहर में एक लाश को देख पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बीती रात गुमशुदगी की शिकायत वाले मामले से इस शव की पहचान की और परिजनों को बुलवा शव की पहचान की है। सचिन ने बताया 60 वर्षीय हर गुलाब घर से गायब हुआ था और अब इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!