गांव के पांच लोगों ने मिलकर नाबालिगा से किया गैंगरेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Edited By Shivam, Updated: 24 Mar, 2020 09:28 PM

five people of village together gang raped a minor

सोहना सदर थाना एरिया के एक गांव में पांच लोगों ने मिलकर एक नाबालिगा के साथ जबरन रेप किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ 376डी व 6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन...

सोहना (सतीश): सोहना सदर थाना एरिया के एक गांव में पांच लोगों ने मिलकर एक नाबालिगा के साथ जबरन रेप किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ 376डी व 6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ जारी है।

सोहना सदर थाना पुलिस को पीड़िता किशोरी के पिता ने लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी किसी काम के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी दो आरोपियों ने उसे पीछे से आकर जकड़ लिया। वे उसे उठा कर गांव के साथ वाले जंगल में ले गए। जहां पर बारी बारी सभी आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद सभी आरोपी पीड़िता किशोरी को बेहोशी की हालत में वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए। 

पीड़िता किशोरी ने होश में आने के बाद सारी वारदात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!