पारिवारिक विवाद में फायरिंग, बाप और बेटे की मौके पर ही मौत

Edited By vinod kumar, Updated: 19 Sep, 2020 05:00 PM

हरियाणा के गुरुग्राम में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद में फायरिंग हुई, जिसमें पिता और पुत्र की मौके पर मौत हो गई। 34 वर्षीय बेटे रविंद्र के सर और 62 वर्षीय पिता राजबीर की कनपटी पर गोली के निशान हैं।

गुरुग्राम (मोहित कुमार): हरियाणा के गुरुग्राम में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद में फायरिंग हुई, जिसमें पिता और पुत्र की मौके पर मौत हो गई। 34 वर्षीय बेटे रविंद्र के सर और 62 वर्षीय पिता राजबीर की कनपटी पर गोली के निशान हैं।

PunjabKesari, haryana

अभी शुरुवाती जांच में साफ नहीं हो पाया है कि किसने किसको गोली मारी। जानकारी के मुताबिक मृतक राजबीर दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड हैं, जबकि पुत्र रविंद्र गुरुग्राम जिला कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना लक्षमण विहार धनवापुर रोड के मकान नंबर 1000 में साढ़े 3 से चार बजे के बीच हुई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!