चलती गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे गाड़ी चालक और परिवार (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 17 Jul, 2019 04:00 PM

बहादुरगढ़ में चलती गाड़ी में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर बहुत मुश्किल से काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ में चलती गाड़ी में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर बहुत मुश्किल से काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। गनीमत यह रही कि आग भड़कने से पहले गाड़ी चालक अपने परिवार समेत गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकल आया।

जानकारी के अनुसार हादसा दिल्ली- रोहतक नेशनल हाईवे पर बहादुरगढ़ बाईपास पर हुआ।एयरफोर्स के वारंट ऑफिसर राजेंद्र अपनी होंडा सिटी कार में सवार होकर जा रहे थे। दिल्ली के बक्करवाला से वह अपनी पत्नी बेटी और साली के साथ बेरी की तरफ जा रहे थे। जब वे बहादुरगढ़ बाईपास पर पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी से धुआं निकलने लगा। राजेंद्र ने खिड़की और शीशे खोलने का प्रयास किया लेकिन वे सभी अचानक जाम हो गए। तब वह शीशा तोड़कर बाहर निकला और उसने अपने परिवार को तुरंत बाहर निकाल लिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। 

बता दें कि जिस गाड़ी में आग लगी वह होंडा सिटी कार 2007 मॉडल है और उसमें सीएनजी भी लगी हुई थी।  गाड़ी में आग लगने के कारण कुछ देर तक दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर यातायात भी बाधित रहाजिससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!