गणतंत्र दिवस समारोह की हुई फाइनल रिहर्सल, प्रतिभागियों ने जमकर किया अभ्यास

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jan, 2021 04:02 PM

final rehearsal of republic day celebrations participants practiced

गणतंत्र दिवस समारोह को पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने के लिए आज रविवार को एडीसी राहुल हुड्डा की उपस्थिति में राव तुलाराम स्टेडियम में परेड, पीटी-डंबल शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने जमकर अभ्यास किया...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : गणतंत्र दिवस समारोह को पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने के लिए आज रविवार को एडीसी राहुल हुड्डा की उपस्थिति में राव तुलाराम स्टेडियम में परेड, पीटी-डंबल शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने जमकर अभ्यास किया। गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल हुई अभ्यास के दौरान सर्दी होने के बावजूद भी प्रतिभागी बच्चों के उत्साह व जोश में कोई कमी नहीं थी। 

इस बार 26 जनवरी को 72वें गणतंत्र दिवस समारोह में जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे, जिसमें सरकार की ओर से जारी कोविड के दिशा-निर्देशों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित की जाएगी। इस बार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रजातंत्र के प्रहरी परेड को भी शामिल किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!