शिवम वुड इंडस्ट्रीज में लगी भयंकर आग, लाखों का हुआ नुक्सान

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Sep, 2020 04:21 PM

fierce fire in shivam wood industries loss of millions

यमुनानगर में जोड़ियां स्थित शिवम वुड इंडस्ट्रीज में भयंकर आग लग गई। बताया जा रहा है कि फैक्टरी के खुले चैम्बर में आग लगी है...

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) : यमुनानगर में जोड़ियां स्थित शिवम वुड इंडस्ट्रीज में भयंकर आग लग गई। बताया जा रहा है कि फैक्टरी के खुले चैम्बर में आग लगी थी। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग इतनी ज्यादा थी कि करीब ढाई घँटे की कड़ी मश्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग किन कारणों से लगी उसका भी पता नही लग पाया।

PunjabKesari
इंडस्ट्री के मालिक संजय गर्ग ने बताया कि चैम्बर खुला हुआ था। करीब 9 बजे मजदूरों ने खुले चैम्बर से ज्यादा धुंआ उठता देखा और तभी आग की लपटें उठने लगी। उन्होंने मुझे बताया तो मैंने कहा कि चैम्बर को बंद कर दो। उसी समय मैंने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर आ गई थी। आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नही लग पाया। गनीमत ये रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना हमे मिली थी। चैंबर में आग लगी थी। आग बहुत ज्यादा थी लेकिन हमारी टीम ने 5 गाड़ियों की कड़ी मश्कत के आग पर काबू पा लिया। पहले जो ज्यादा आग की लपटें थी। उस पर काबू पाने में करीब एक घंटा लगा। उसके बाद अन्य जगह पर जो आग थी उस पर हम ने काबू पाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!