बुढ़ापा पेंशन की वजह से कर दी पिता और सगे भाई की हत्या, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 27 Oct, 2025 04:38 PM

father and brother murdered for old age pension

झज्जर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है।

झज्जर : झज्जर जिले के कलोई गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने पिता और छोटे भाई की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। घटना के पीछे जमीनी विवाद और बुढ़ापा पेंशन को लेकर चल रहा पारिवारिक झगड़ा मुख्य कारण बताया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त अमित दहिया ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कलोई निवासी खजान और उसके पुत्र संजय की हत्या के मामले में विशेष टीमें गठित की गई थीं। खुफिया विभाग और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया है।

बुढ़ापा पेंशन और जमीन बंटवारा न होना बना विवाद

अमित दहिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अशोक अपने पिता के बुढ़ापा पेंशन न लेने और जमीन बंटवारे को लेकर नाराज था। इसी रंजिश में उसने दोनों की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!