नफे सिंह राठी की हत्या को आज हुए 2 साल पूरे,  श्रद्धांजलि सभा में सरकार पर बरसे अभय चौटाला

Edited By Isha, Updated: 25 Feb, 2026 03:39 PM

today marks two years since the murder of nafe singh rathi

इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड को आज दो वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर बहादुरगढ़ स्थित राठी फार्म में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार धनखड़): इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड को आज दो वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर बहादुरगढ़ स्थित राठी फार्म में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर स्वर्गीय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में मुख्य रूप से मौजूद रहे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है और नफे सिंह राठी हत्याकांड के आरोपियों को जेल में डालने की बजाय उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जा रही है।

अभय चौटाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद न केवल हत्याकांड के आरोपियों बल्कि उन्हें संरक्षण देने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सरकार से इस मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की।

उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज हरियाणा में कोई भी सुरक्षित नहीं है। रोजाना गोलियां चल रही हैं और उद्योगपतियों से फिरौती मांगी जा रही है, लेकिन सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

आईडीएफसी बैंक घोटाले का मुद्दा उठाते हुए अभय चौटाला ने कहा कि जिन अधिकारियों ने सरकारी विभागों का पैसा निजी बैंकों में जमा कराया, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास अपना कोऑपरेटिव बैंक है, जहां पैसा जमा करने से सरकार का धन सुरक्षित रहता और ब्याज के साथ आम जनता के काम भी आता।

इसके अलावा उन्होंने नौकरियों में भ्रष्टाचार, चुनाव से पहले बीपीएल कार्ड बनाने और बाद में काटने के आरोप भी सरकार पर लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बीपीएल कार्ड काटने का सही कारण स्पष्ट नहीं किया तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। अभय चौटाला ने यह भी दावा किया कि इनेलो के दबाव के कारण ही सरकार को पेंशन में वृद्धि करनी पड़ी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!