किसानों का दिल्ली मार्च आज, सुबह 7 से शाम साढ़े 6 बजे तक बंद रहेगा शंभू बॉर्डर, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Nov, 2025 07:36 AM

farmers delhi march today this route will remain closed from 7 am to 6 30 pm

जेल में बंद सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई के लिए करीब दो साल से मोहाली में धरना दे रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य किसान यूनियनों के साथ आज शंभू बैरियर तक विरोध मार्च निकालेंगे।

डेस्क: अगर आप भी कहीं हरियाणा से पंजाब या फिर पंजाब से हरियाणा की तरफ सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। जेल में बंद सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई के लिए करीब दो साल से मोहाली में धरना दे रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य किसान यूनियनों के साथ आज शंभू बैरियर तक विरोध मार्च निकालेंगे। इस कारण राजपुरा-अंबाला-दिल्ली राजमार्ग अभी सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बंद रहेगा। 

बताया जा रहा है कि कौमी इंसाफ मोर्चा व किसान यूनियन के सदस्य आज सुबह 10 बजे शंभू बार्डर पर इकट्ठे हो जाएंगे। कौमी इंसाफ मोर्चा का नेतृत्व किसान नेता सुरजीत सिंह फूल कर रहे हैं। विरोध मार्च शंभू बैरियर तक होगा। इसके बाद मोर्चा के सदस्य दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली में प्रधानमंत्री के नाम अपना मांगपत्र सौंपेंगे। इसके तहत शंभू बार्डर पर पंजाब की सीमा में जहां सुबह पांच बजे से पहले 500 मुलाजिम तैनात कर दिए जाएंगे वहीं सवा सौ के करीब बैरिकेड भी लगाए जाएंगे।

PunjabKesari

लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं--

पंजाब से हरियाणा जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग

  • फतेहगढ़ साहिब-लांडरां-एयरपोर्ट चौक मोहाली-डेराबस्सी-अंबाला
  • राजपुरा-बनूड़-जीरकपुर-डेराबस्सी-अंबाला
  • राजपुरा-घनौर-अंबाला दिल्ली राजमार्ग
  • पटियाला-घनौर-अंबाला-दिल्ली राजमार्ग
  • बनूड़-मनौली सूरत-लेहली-लालड़ू-अंबाला (केवल छोटी कारों के लिए)

हरियाणा से पंजाब आने के लिए ये वैकल्पिक मार्ग अपनाएं


  • दिल्ली से राजपुरा, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि जाने वाले वाहन जग्गी सिटी सेंटर के सामने अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर बाईं तरफ से लालड़ू होते हुए पटियाला, लुधियाना, →जालंधर, →अमृतसर आ सकते हैं।
  • हिसार→, कैथल से अंबाला के रास्ते शंभू बार्डर से पंजाब आने वाले वाहन चंडीगढ़ के रास्ते से लालड़ू, राजपुरा,→ पटियाला→, लुधियाना, →जालंधर, अमृतसर के लिए आ सकते हैं।


    (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!