खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, 3 बहनों का इकलौता भाई था मृतक

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Jun, 2025 06:35 PM

farmer working in the field died due to electric shock

टोहाना उपमंडल के गांव समैन में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना उपमंडल के गांव समैन में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

मृतक दीपक के ताऊ के बेटे ने बताया कि रविवार रात दीपक रोजाना की तरह खेत में पानी लगा रहा था। उससे कुछ ही दूर मैं भी खेत जोत रहा था। खेत में करंट आने की वजह से दीपक बेहोश होकर वहीं गिर गया। तुरंत दीपक को नागरिक अस्पताल टोहाना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा रमेश ने बताया कि दीपक घर का अकेला कमाने वाला था। उसके चाचा शमशेर सिंह किसान आंदोलन में शहीद हो गए थे। 

PunjabKesari

सदर थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि दीपक की मौत करंट लगने से होना बताया गया है, जिसके बाद परिजनों के बयान जांच अधिकारी द्वारा दर्ज किया गए है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!