किसान नेता डल्लेवाल के आमरण अनशन को हुए 100 दिन, प्रदेशभर में रही सांकेतिक भूख हड़ताल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Mar, 2025 08:01 PM

farmer leader dallewal s fast unto death completes 100 days

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। प्रदेशभर में किसानों ने जिला और तहसील स्तर पर सांकेतिक भूख हड़ताल करी। खनौरी बॉर्डर और शम्भू बॉर्डर पर भी आज सैंकड़ों किसानों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की गई।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। प्रदेशभर में किसानों ने जिला और तहसील स्तर पर सांकेतिक भूख हड़ताल करी। खनौरी बॉर्डर और शम्भू बॉर्डर पर भी आज सैंकड़ों किसानों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। 

किसान नेताओं ने कहा कि 100 घण्टे भूखे रहने से ही इंसान की हालत खराब हो जाती है लेकिन जगजीत सिंह डल्लेवाल जी मजबूत इरादों के धनी हैं और परमात्मा के आशीर्वाद से 100 दिन से आमरण अनशन पर होने के बावजूद उनके हौंसले बुलंद हैं। जगजीत सिंह डल्लेवाल जी ने कहा कि आज सड़क से लेकर संसद तक MSP गारंटी कानून की गूंज सुनाई दे रही है। 

किसान नेताओं ने कहा कि यूं तो हमारे देश को दुनिया का सब से बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है लेकिन पिछले 100 दिनों से जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का सत्याग्रह चल रहा है, उसके बावजूद केंद्र सरकार ने अब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं करी हैं और अब भी किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। किसान नेताओं ने कहा कि जिस तरह SKM के "चंडीगढ़ कूच" के कार्यक्रम के मद्देनजर पंजाब में किसान नेताओं की गिरफ्तारी की गयी है, वह बहुत निंदनीय है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!