Fake Desi Ghee: हरियाणा में पकड़ा गया नकली देसी घी, इस कंपनी का पर्दाफाश...लोगों की प्लेट में पहुंचा रहा जहर

Edited By Isha, Updated: 07 Nov, 2024 05:32 PM

fake desi ghee caught in haryana

इन दिनों दिल्ली क्राइम ब्रांच छापेमारी कर रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ नकली देसी घी बनाने वाली कंपनी तक पहुंच गए।

जींद: इन दिनों दिल्ली क्राइम ब्रांच छापेमारी कर रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ नकली देसी घी बनाने वाली कंपनी तक पहुंच गए। दिल्ली पुलिस ने कंपनी में छापेमारी कर कई फेमस ब्रांड के नाम पर नकली घी बनाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग नकली घी बनाकर दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कुछ जिलों में नकली घी सप्लाई करते थे।

दिल्ली पुलिस ने इनके दिल्ली के एक ठिकाने से 240 लीटर नकली घी के साथ 23 हजार 328 नकली ईनो के पाउच बरामद किए हैं। साथ ही हरियाणा के जींद की फैक्ट्री से 2500 लीटर घी बनाने का सामान, घी बनाने की मशीनें और पैकिंग मशीनें बरामद की हैं। जींद के ही एक अन्य गोदाम से घी के बड़े ब्रांड के बक्से, टेट्रा पैक और लगभग 2000 लीटर नकली घी बरामद किया गया है। 

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की एंटी गैंग स्क्वायड टीम को दो ब्रांड के अधिकारियों द्वारा सूचना मिली थी, कि कुछ लोग उनकी ब्रांड के नाम पर नकली घी बनाकर बाजारों में सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपियों के कॉल डिटेल रेकॉर्ड निकाले। इससे आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों का पता चला। इसके बाद तीन आरोपियों को दिल्ली से और दो को हरियाणा के जींद से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!