5 करोड़ दो वरना जान ...रोहित गोदारा गैंग से कांग्रेस नेता को मिली धमकी, विदेशी नंबर से आया वॉयस मैसेज

Edited By Harman, Updated: 04 May, 2026 01:17 PM

extortion of 5 crore demanded from congress leader sachin kundu

: पानीपत से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता सचिन कुंडू से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। वहीं इस तरह की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है।

पानीपत : पानीपत से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता सचिन कुंडू से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। वहीं इस तरह की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि 3 मई की शाम को पहले फोन किया गया, जब कॉल रिसीव नहीं की तो व्हाट्सएप वॉयस मैसेज भेजकर कांग्रेस नेता सचिन कुंडू से 5 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है।  विदेशी नंबर से कॉल और मैसेज आया है। साथ ही कहा गया कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो परिवार को जान से मार दिया जाएगा। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया।

इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!