HPSC की 'मनोविज्ञान' परीक्षा का अजीबोगरीब नतीजा,335 अभ्यर्थियों में से केवल 3 पास.... उठा बड़ा विवाद

Edited By Isha, Updated: 12 May, 2026 08:54 AM

exam held for 85 assistant professor posts only 3 out of 335 passed in haryana

हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर फिर से विवाद खड़ा हो गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान (कॉलेज कैडर) की परीक्षा में 335 में से 3 ही अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो सके हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को जल्द आयोग की ओर से साक्षात्कार के लिए...

डेस्क: हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर फिर से विवाद खड़ा हो गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान (कॉलेज कैडर) की परीक्षा में 335 में से 3 ही अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो सके हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को जल्द आयोग की ओर से साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर मनोविज्ञान के 85 पदों के लिए बीती 22 मार्च को विषय ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया था। आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार फेल हुए 332 अभ्यर्थी विषय ज्ञान परीक्षा यानी मुख्य परीक्षा में न्यूनतम पात्रता 35 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं कर सके। जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं उनकी पात्रता शतों के सत्यापन बाद साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए अलग से तिथि घोषित की जाएगी। दूसरी ओर के परीक्षा में शामिल रहीं झज्जर की प्रियंका का आरोप है कि प्रश्नपत्र में कुछ प्रश्न तय पाठ्यक्रम से बाहर के थे। 

 कांग्रेस नेत्री श्वेता बुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान के परिणाम को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि 85 पदों के लिए 335 अभ्यर्थी परीक्षा देने बैठे और उत्तीर्ण केवल 3 ही हुए। अब सवाल युवाओं से नहीं होंगे-सरकार से होंगे, सीधे मुख्यमंत्री से होंगे...। उन्होंने सरकार से पूछा है कि क्या एजेंडा है आपका, किसके इशारों पर हरियाणा का भविष्य खत्म कर रहे हो।

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के कॉलेज कैडर के 132 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। नियुक्त उम्मीदवारों को 30 दिनों में संबंधित कॉलेजों में मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज सत्यापन के बाद ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह भर्ती प्रदेश के कॉलेजों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षण पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। इन 132 पदों में सामान्य श्रेणी के 60 हैं। चयनित 60 अभ्यर्थियों में से 41 दूसरे राज्यों के मूल निवासी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!