अंबाला में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर विट्ठल कानिया गिरफ्तार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Jun, 2025 08:25 PM

encounter between ambala police and miscreant

अंबाला के नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश प्रीत उर्फ विट्ठल कानिया को गिरफ्तार किया है। घायल विट्ठल कानिया का अंबाला सिविल हस्पताल में इलाज चल रहा है।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला के नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश प्रीत उर्फ विट्ठल कानिया को गिरफ्तार किया है। घायल विट्ठल कानिया का अंबाला सिविल हस्पताल में इलाज चल रहा है।

CIA इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अंबाला के देवी नगर इलाके में है। सूचना के आधार पर सीआईए-1 की टीमें मौके पर पहुंची। इसी बीच टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी प्रीत उर्फ विट्ठल कानिया को बाईं टांग में गोली लगी। गिरफ्तार किया गया आरोपी लुधियाना के डुगरी इलाके का रहने वाला है। फिलहाल घायल बदमाश प्रीत उर्फ विट्ठल कनिया का अंबाला के सिविल हस्पताल में इलाज चल रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!