‘कर्मचारी घबराएं नहीं, समय पर मिलेगा वेतन: हरियाणा सरकार

Edited By Shivam, Updated: 31 Mar, 2020 11:36 AM

employees should not panic salary will be available on time

लॉकडाऊन दौरान हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को वेतन के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। रैगुलर और अनुबंधित कर्मचारियों के लिए वेतन का सिस्टम तैयार कर लिया है। 2 दिन के अंदर वेतन खातों में जाएगा। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि वेतन के लिए कोई दिक्कत...

चंडीगढ़ (पांडेय): लॉकडाऊन दौरान हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को वेतन के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। रैगुलर और अनुबंधित कर्मचारियों के लिए वेतन का सिस्टम तैयार कर लिया है। 2 दिन के अंदर वेतन खातों में जाएगा। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि वेतन के लिए कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।  निकाय विभाग के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए 550 करोड़ मंजूर किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाऊन दौरान कर्मचारियों को गैर-हाजिरी को लेकर कोई दिक्कत नहीं महसूस करनी चाहिए, क्योंकि पेड पीरियड होता है।

निकाय मंत्री विज ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण कर्मचारी हादसे का शिकार होता है तो 1000000 रुपए की राशि दी जाएगी। इस महामारी दौरान जोखिम भरे काम करने वाले कर्मचारियों को यह राशि दी जाएगी। विज ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए नगर निगमों के आयुक्तों और उपायुक्तों को पालिकाओं की देखरेख के लिए 18 तालमेल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विज ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर गुडग़ांव जैसे शहरों में बड़े होटलों को क्वारेंटाइन के लिए नामित किया जाएगा।  

विज ने कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह सुर्जेवाला के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार से जवाब मांगने से पहले वह बताएं कि कांग्रेसी कहां हैं। सुर्जेवाला और कांग्रेस पार्टी को ऐसे समय में राजनीति नहीं बल्कि जनसेवा वाले काम करने चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!