पानीपत में बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिजनों ने फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही के लगाए आरोप

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 01 Jul, 2024 05:21 PM

electricity worker dies due to electric shock in panipat

पानीपत से एक बिजली कर्मचारी की करंट लगने की खबर सामने आई है। जहां सेक्टर 29 में बिजली फाल्ट ठीक करने पहुंचे बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। बता दें कि मयंक ओवरसीज फैक्ट्री संचालक की कंप्लेंट पर कर्मचारी प्रवीण फॉल्ट ठीक करने गया था।

पानीपत (सचिन शर्मा): पानीपत से एक बिजली कर्मचारी की करंट लगने की खबर सामने आई है। जहां सेक्टर 29 में बिजली फाल्ट ठीक करने पहुंचे बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। बता दें कि मयंक ओवरसीज फैक्ट्री संचालक की कंप्लेंट पर कर्मचारी प्रवीण फॉल्ट ठीक करने गया था। वहीं परिजनों और बिजली निगम के कर्मचारियों ने इसे फैक्ट्री संचालक की लापरवाही बताई है। साथ ही पुलिस को फैक्ट्री के खिलाफ शिकायत भी दी है।

 

परिजनों और बिजली कर्मी ने कहा कि बिजली निगम से लाइन बंद थी, फैक्ट्री के अंदर चल रहे जरनेटर से बैक करंट आने की वजह से मौत हुई है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री मालिक मृतक कर्मचारी प्रवीण को अज्ञात बताकर सिविल अस्पताल में रखवाकर गए। शव अस्पताल में रखवाने के बाद फैक्ट्री मालिक परिवार से बात करने भी नहीं आए।

 

जानकारी के मुताबिक प्रवीण आसन गांव का रहने वाला था। बिजली निगम में कच्चे कर्मचारी के तौर पर करीब 10 सालों से काम कर रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शिकायत लेकर मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस मृतक प्रवीण के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। 37 वर्षीय मृतक प्रवीण की 3 लड़कियां और एक लड़का है। वहीं परिजनों ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!