Sirsa: वॉट्सऐप स्टेटस को लेकर बुजुर्ग की हत्या,  पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Isha, Updated: 30 Sep, 2024 06:27 PM

elderly man murdered over whatsapp status

सिरसा में वॉट्सऐप स्टेटस को लेकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने डबवाली के नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में...

सिरसा: सिरसा में वॉट्सऐप स्टेटस को लेकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने डबवाली के नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला सिरसा के चट्ठा गांव का है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह के पोते का नाम गुरविंद्र सिंह है। दरअसल, सुखदेव सिंह के पड़ोस में गुरबाज सिंह नाम का व्यक्ति रहता है, वह भारतीय सेना में तैनात है। गुरविंद्र सिंह ने गुरबाज सिंह (फौजी) की पत्नी की फोटो और वीडियो अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाई हुई थी। जब इस बात की भनक फौजी को हुई तो वह चट्ठा गांव के रहने वाले रिश्तेदार जसविंद्र सिंह, कुलवीर सिंह और भंगू के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ सुखदेव सिंह के पोते को धमकाने 29 सितंबर रविवार की रात उनके घर पहुंचा था।
 
गुरबाज सिंह ने गुरविंद्र सिंह को बाहर बुलाया और आरोपियों ने उसका फोन छीन लिया। इतने में सुखदेव सिंह बाहर आ गए आरोपियों से मोबाइल वापस करने के लिए कहा, लेकिन चारों ने मिलकर सुखदेव सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी और धक्का मारकर बुजुर्ग को नीचे गिरा दिया। इस मारपीट में सुखदेव सिंह की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!