हरियाणा में सबसे बड़ी कार्रवाई; 4.5 करोड़ की अफीम सहित चालक पकड़ा, ट्रक में छिपाया था नशे का जखीरा...

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Jun, 2026 07:43 PM

major crackdown in haryana driver arrested with opium worth 4 5 crore a massiv

प्रदेश के इतिहास में सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस

सिरसा (सतनाम सिंह) : प्रदेश के इतिहास में सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना डिंग पुलिस एवं राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये मूल्य की 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद कर एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिरसा जिले के इतिहास में अफीम तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। 

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राज सिंह ने बताया कि डिंग थाना पुलिस और राजस्थान पुलिस की टीम एनएच-9 स्थित टोल प्लाजा के निकट नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक चालक को काबू किया गया जिसके ट्रक से नशे की ये खेप बरामद की गई।

डीएसपी राज सिंह ने बताया कि ट्रक की गहन जांच के दौरान ट्रक के नीचे लोहे की एंगल से विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त बॉक्स मिले। इन बॉक्सों में 95 पैकेटों में छिपाकर रखी गई 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। 

बता दें कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशना राम पुत्र छोगा राम निवासी बिश्नोइयां की ढाणी भाणिया, तहसील राणावास, थाना शिवपुरा, जिला पाली (राजस्थान) के रूप में हुई है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये आंकी गई है।डीएसपी राज सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाना डिंग में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह अफीम की यह खेप पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र से लेकर आया था और इसे राजस्थान के जोधपुर में सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सके।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!