पलवल में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों को जान से मारने की धमकी

Edited By Shivam, Updated: 14 Jun, 2019 08:31 PM

हरियाणा प्रदेश में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौने अपराध थमने का नाम नही ले रहे हैं। ताजा मामला पलवल के एक गांव का है जहां पर घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची को पैसे का लालच दिया गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया...

पलवल (दिनेश): हरियाणा प्रदेश में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौने अपराध थमने का नाम नही ले रहे हैं। ताजा मामला पलवल के एक गांव का है जहां पर घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची को पैसे का लालच दिया गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची की मां द्वारा विरोध करने पर आरोपी व उसके परिवार वालों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर दर्जनभर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला थाने की एएसआई प्रवीण ने बताया कि एक पीड़िता महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका पति रिक्शा चलाता है और वह मेहनत मजदूरी करती है। 8 जून को पीड़िता व उसका पति मेहनत मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। पीड़िता की आठ वर्षीय बच्ची घर के बाहर रिक्शा पर खेल रही थी। उसी दौरान गांव हसनपुर निवासी रुपचंद को उसके परिवार वालों ने शराब पिलाकर भेज दिया। रुपचंद बच्ची को पैसों का लालच देकर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

बच्ची का शोर को सुनकर पीड़िता की बड़ी बेटी मौके पर पहुंच गई और रुपचंद के कब्जे से बच्ची को छुड़ाया। पीड़िता ने जब इस बात का विरोध किया तो रुपचंद, रामपाल, रतन सिंह, विनोद, फीलान, राकेश, सोनू, कुंवरपाल, तुलसी, सीमा, नीतू व फूलन देवी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे पहले भी धमकी दे चुके हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!