कांग्रेस के प्रदर्शन पर शिक्षा मंत्री का हल्ला बोल, बोले- बाकी देशों के मुकाबले भारत में सबसे कम महंगाई

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 05 Aug, 2022 03:24 PM

education minister slammed congress s protest against inflation

मंत्री गुज्जर ने कहा कि वे मानते हैं कि देश में महंगाई बढ़ रही है। लेकिन एक सच यह भी है कि बाकी देशों के मुकाबले भारत में महंगाई दर सबसे कम है। इसी के साथ विकास दर के मामले में भारत सबसे आगे है।

यमुनानगर: देश में बढ़ रही बेरोजगारी व आसमान छू रही महंगाई को लेकर चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए उन्हें इस तरीके से प्रदर्शन करना पड़ रहा है। मंत्री गुज्जर ने कहा कि वे मानते हैं कि देश में महंगाई बढ़ रही है। लेकिन एक सच यह भी है कि बाकी देशों के मुकाबले भारत में महंगाई दर सबसे कम है। इसी के साथ विकास दर के मामले में भारत सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश भी आज महंगाई को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन इस समय जो हालात हैं, उसमें भारत की व्यवस्था बाकी देशों के मुकाबले काफी अच्छी बनी हुई है।

 

मानसून सत्र में विपक्ष के सवालों के लिए तैयार है सरकार- कंवरपाल गुज्जर

 

 

कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि विपक्ष को कुछ ना कुछ तो करना है। इसलिए वे इस तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वही उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट पर बोलते हुए कहा कि वो उस लोकतंत्र की बात कर रहे हैं, जो उन्होंने बनाया था। उनके शासनकाल में देश में इमरजेंसी लगती थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ, वह आप सब ने देखा है। सब को लग रहा था कि वहां पर सरकार को बर्खास्त कर दिया जाए। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बर्खास्त नहीं किया। वह सरकार अब भी चल रही है। लोग आज भी कांग्रेस के लिए बहुत कुछ कहते हैं कि अगर आज भी इंदिरा गांधी की सरकार होती तो बंगाल में ममता बनर्जी का सफाया हो चुका होता। वही उन्होंने कहा कि 8 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। विपक्ष के सभी प्रश्नों का जवाब दिया जाएगा। 

 

प्रोफेसर के.एल  जौहर की पुस्तक का शिक्षा मंत्री ने किया विमोचन

 

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने यमुनानगर में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। गुज्जर ने कहा कि प्रोफेसर के.एल  जौहर एक विद्वान व्यक्ति हैं और उन्होंने इतिहास के ऊपर बहुत सी किताबें लिखी हैं। उन्होंने पहले भी भगत सिंह और उनके परिवार और अन्य स्वतंत्र सेनानियों के ऊपर किताबें लिखी हैं। आज जो किताब का विमोचन किया गया है, उसमें 101 स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लिखा है। यह जानकारी और कहीं उपलब्ध नहीं है। गुज्जर ने कहा कि शिक्षा मंत्री होने के नाते उन्होंने प्रोफेसर के.एल  जौहर को विश्वास दिलाया है कि हरियाणा के सभी पुस्तकालयों में यह किताब जरूर रखी जाएगी, ताकि लोग इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी ले सकें।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!